रीवा।बिछिया थाना में पदस्थ एक एएसआई पर किशोरी द्वारा छेड़खानी किए जाने का आरोप लगाया गया है।
एडिशनल एसपी (सिटी) आरती सिंह ने बताया कि राकेश नाम के सहायक उप निरीक्षक पर लगे आरोपी की जांच शुरू हो गई है। उन्होंने बताया कि किशोरी के चाचा का क्रिमिनल रिकॉर्ड है। जांच के सिलसिले में एएसआई गए थे। किशोरी का आरोप है कि वह घर पर अकेली थी और उसके साथ छेड़छाड़ की गई है।
किशोरी के आवेदन को जांच में लिया गया है। यह मामला गंभीर है, इसलिए सीएसपी राजीव पाठक को जांच सौंपी गई है। किशोरी का यह भी आरोप है कि एएसआई नशे में थे, इसलिए मेडिकल भी कराया है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर निष्पक्ष कार्रवाई की जाएगी।
नाबालिग का आरोप है कि एएसआई उसके चाचा को पूछने के बहाने घर पहुंचे और अकेला पाकर अश्लील हरकत करने लगे। किशोरी ने कहा कि विरोध करते हुए उसने एएसआई को एक चांटा भी मारा था। अपनी इज्जत बचाने के लिए भागकर घर की छत पर चढ़ गई। आरोप है कि इसके बाद एएसआई ने उसे घर के अंदर बंद कर दिया था।
एएसआई राकेश ने अपना पक्ष रखते हुये कहा कि कॉम्बिंग गश्त के दौरान वह आदतन आरोपी के खिलाफ थाने में आई शिकायत की जांच करने पहुंचे थे, लेकिन आरोपी के घर में मौजूद न होने पर वह वापस लौट आए। उनका कहना है कि पुलिस पर इस तरह के संगीन आरोप लगाना कहीं न कही पुलिस के मनोबल को कमजोर करना है। इसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।
Back to top button