ट्रेन के सामने आने से युवक की मौत, आत्महत्या की आशंका भूलन रेलवे लाइन चौकी क्षेत्र में घटना, पुलिस जांच में जुटी


ट्रेन के ड्राइवर द्वारा युवक को हटने के लिए चेतावनी भी दी गई, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी।घटना की सूचना मिलते ही यादव कॉलोनी चौकी प्रभारी गणपत मर्सकोले अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव का पंचनामा तैयार कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।मौके से पुलिस ने एक यामाहा एफजेड (MP20NN8619) मोटरसाइकिल भी जब्त की है, जो मृतक की बताई जा रही है।
युवक की पहचान के प्रयास जारी हैं। उसके एक हाथ पर “VS” नाम का टैटू भी बना हुआ है, जिससे पहचान में मदद मिलने की उम्मीद है।चौकी प्रभारी गणपत मर्सकोले के अनुसार प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और मृतक की शिनाख्त के प्रयास जारी हैं।







