
मोदी ईरान जंग पर आज मुख्यमंत्रियों से बात करेंगे
नई दिल्ली, यशभारत। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 27 मार्च को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए मुख्यमंत्रियों से बात करेंगे। इसमें ईरान जंग के बाद बिगड़े हालात पर चर्चा संभव है। चुनावी राज्यों के सीएम इसमें शामिल नहीं होंगे। मोदी ने 24 मार्च को राज्यसभा में कहा था कि ईरान जंग जारी रही तो इसके गंभीर नतीजे होंगे। आने वाला समय कोरोनाकाल जैसी परीक्षा वाला होगा। केंद्र और राज्य को मिलकर काम करना होगा।
ममता बनर्जी को लॉकडाउन का डर
इस बीच, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने लॉकडाउन की आशंका जताई है। उन्होंने गुरुवार को कहा कि फ्यूल सप्लाई की समस्याओं के कारण केंद्र सरकार लॉकडाउन लगा सकती है। हालांकि, ममता ने यह भी कहा कि ऐसा होने पर भी वह विधानसभा चुनाव में भाजपा से मुकाबला करने से नहीं रुकेंगी। ममता बनर्जी ने 2021 में कोरोना महामारी के दौरान हुए लॉकडाउन का जिक्र करते हुए कहा, केंद्र सरकार लॉकडाउन लगा सकती है। वे लोगों को उनके घरों में बंद कर सकते हैं। मैंने 2021 में लॉकडाउन की स्थिति का सामना किया था, और मैं किसी भी स्थिति में लड़ सकती हूं। ममता ने अपने राज्य पश्चिम बंगाल में रुक्कत्र सिलेंडर की कमी और इसकी डिलीवरी में हो रही देरी पर भी कड़ा विरोध जताया। उन्होंने कहा, “लोगों को रुक्कत्र सिलेंडर बुकिंग के 35 दिन बाद मिल रहे हैं, अब इसे 25 दिन कर दिया गया है। मुझे इस पर भरोसा नहीं है। अगर किसी के पास गैस खत्म हो गई तो वह 25 दिन तक क्या करेगा? लोग पुराने तरीकों का सहारा लेने को मजबूर हो रहे हैं।







