जुआ खेलते 6 आरोपी गिरफ्तार, नकदी और बाइक जब्त

जुआ खेलते 6 आरोपी गिरफ्तार, नकदी और बाइक जब्त
भोपाल, यशभारत। राजधानी की कजलीखेड़ा थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर प्रभावी कार्रवाई करते हुए जुआ खेल रहे 6 आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से 24,000 रुपये नकद और 3 मोटरसाइकिलें जब्त की हैं।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मुखबिर की सूचना के अधार पर ईशान विस्टा कॉलोनी के पीछे नाले के पास कुछ लोग ताश के पत्तों पर हार-जीत का दांव लगा जुआरियों को घेराबंदी कर हिरासत में लिया। जिनकी तलाशी के दौरान आरोपियों के कब्जे से कुल 24,000 रुपये नकद और तीन मोटरसाइकिलें (टीवीएस स्पोर्ट और दो हीरो एचएफ डीलक्स) बरामद की गईं।
गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान इस प्रकार है:
सौरभ जैन (41 वर्ष), निवासी मंडीदीप
कृष्णगोपाल (38 वर्ष), निवासी शोभापुर
ललित शर्मा (24 वर्ष), निवासी मंडीदीप
गोलू अहिरवार (21 वर्ष), निवासी कोलार, भोपाल
नारायण सिलावट (24 वर्ष), निवासी चूना भट्टी, भोपाल
रामभरोसे मालवीय (55 वर्ष), निवासी बैरागढ़ चीचली






