भोपालमध्य प्रदेश

अफवाहों से बचें , प्रदेश में पेट्रोल, डीजल और घरेलू गैस की कोई कमी नहीं , मंत्री गोविंद सिंह राजपूत

अफवाहों से बचें , प्रदेश में पेट्रोल, डीजल और घरेलू गैस की कोई कमी नहीं , मंत्री गोविंद सिंह राजपूत 

भोपाल यश भारत । प्रदेश में पेट्रोल, डीजल और घरेलू गैस की उपलब्धता को लेकर फैल रही अफवाहों पर प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि राज्य में इन सभी आवश्यक ईंधनों का पर्याप्त भंडार मौजूद है और उनकी आपूर्ति पूरी तरह सुचारु रूप से जारी है। अधिकारियों ने बताया कि कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा पेट्रोल , डीजल की कमी को लेकर अनावश्यक भ्रम फैलाने की कोशिश की जा रही है, जिससे लोगों में बेवजह चिंता का माहौल बन रहा है। प्रशासन ने ऐसे भ्रामक प्रचार से सतर्क रहने की अपील की है। सरकार ने नागरिकों से आग्रह किया है कि वे किसी भी तरह की अप्रमाणित जानकारी या अफवाहों पर विश्वास न करें। केवल अधिकृत और विश्वसनीय स्रोतों से प्राप्त सूचनाओं पर ही भरोसा करें। प्रशासन ने यह भी स्पष्ट किया है कि सभी पेट्रोल पंपों और गैस एजेंसियों पर नियमित आपूर्ति जारी है, इसलिए घबराकर अनावश्यक भंडारण करने की आवश्यकता नहीं है। नागरिकों से संयम बनाए रखने और व्यवस्था में सहयोग करने की अपील की गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button