ग्वालियर l ग्वालियर में पुलिस ने बंटी बबली गैंग का बड़ा खुलासा किया हैl यह गैंग फिल्म की तर्ज पर अभी तक मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश और गुजरात समेत 12 से ज्यादा शहरों में 57 चोरियां कर चुकी है दोनों पति-पत्नी से करीब 20 लाख का माल बरामद किया गया है lमहाराजपुरा क्षेत्र की 7 चोरियों का खुलासा हो चुका है। बहोड़ापुर की 3 चोरियों में भी सुराग मिले हैं। पुलिस अब दोनों से पूछताछ कर रही हैl
गैंग का सरगना अरविंद रजक (32) कानपुर (यूपी) में भी 15 चोरियां कर चुका है। कानपुर पुलिस से जानकारी मिली है कि वह 19 महीने जेल में रहने के बाद नवंबर 2025 में बाहर आया था।
ग्वालियर पुलिस को पति-पत्नी के रिकॉर्ड से डेढ़ महीने पहले KIA कंपनी की लग्जरी कार नकद में खरीदने का इनपुट मिला है।
कार का फोटो भी मिला है, जिसे पुलिस वेरिफाई कर रही है। अरविंद फोन नहीं रखता, लेकिन उसकी पत्नी ज्योति (30) के पास मोबाइल है। उसमें यूपी के एक इंस्पेक्टर का “गुड मॉर्निंग” मैसेज मिला है। पुलिस इसकी भी जांच कर रही है।
यह गैंग मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश और गुजरात समेत 12 से ज्यादा शहरों में 57 चोरियां कर चुका है। दोनों की गिरफ्तारी का खुलासा किया गया है। अब तक 20 लाख रुपए का माल बरामद किया जा चुका है। गैंग इतना शातिर है कि पूछताछ में सीमित जवाब दे रहा है।
19 महीने जेल में रहा
ग्वालियर पुलिस पकड़े गए गैंग के सरगना अरविंद रजक और ज्योति रजक से पूछताछ कर रही है। जांच में सामने आया है कि आरोपियों ने एमपी की तुलना में यूपी के झांसी और कानपुर में ज्यादा वारदातें की हैं। अरविंद ने कानपुर में 15 चोरियों को अंजाम दिया।
पूछताछ में यह भी पता चला कि अरविंद रजक मूल रूप से आंतरी का रहने वाला है। वह आखिरी बार झांसी में पकड़ा गया था और 19 महीने जेल में रहने के बाद नवंबर 2025 में रिहा हुआ। जेल से बाहर आते ही उसने फिर से सीरियल चोरियां शुरू कर दीं।
अहमदाबाद और ग्वालियर के बीच फ्लाइट से यात्रा कर चुका है। पुलिस इस जानकारी को वेरीफाई करने के साथ रिकॉर्ड भी निकलवा रही है।
20 लाख का माल बरामद
बताया जा रहा है कि दोनों को कोर्ट में पेश कर दो दिन की रिमांड पर लिया है। अब तक करीब 20 लाख रुपए का माल बरामद हो चुका है। चोरी के पैसों का निवेश कहां किया गया, पोलिस इसकी जांच कर रही है।
Back to top button