जबलपुरमध्य प्रदेश

“न्यूरोसाइंस सोसाइटी जबलपुर में नई टीम का गठन, डॉ. हर्ष सक्सेना बने अध्यक्ष”

साथ ही एक वैज्ञानिक समिति का गठन

जबलपुर,यशभारत। जबलपुर में न्यूरोसाइंस सोसाइटी जबलपुर के चुनाव सफलतापूर्वक संपन्न हुए। यह आयोजन क्षेत्र में न्यूरोलॉजिकल सेवाओं और अकादमिक गतिविधियों को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। चुनाव में डॉ हर्ष सक्सेना को सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुना गया, जो उनके नेतृत्व पर सदस्यों के विश्वास को दर्शाता है। उनके साथ डॉ पवन सोनी उपाध्यक्ष, डॉ प्रशांत कुशवाहा सचिव, डॉ अनुमिति जैन संयुक्त सचिव तथा डॉ अमितेश दुबे कोषाध्यक्ष बनाए गए हैं।

नई कार्यकारिणी ने जबलपुर में न्यूरोसाइंस के क्षेत्र को आगे बढ़ाने, आधुनिक तकनीकों को अपनाने, शैक्षणिक गतिविधियों को प्रोत्साहित करने और मरीजों को किफायती एवं बेहतर उपचार उपलब्ध कराने का संकल्प व्यक्त किया। साथ ही एक वैज्ञानिक समिति का गठन किया गया है, जिसमें डॉ तरुण नागपाल, डॉ आशीष टंडन, डॉ जितिन बजाज, डॉ नम्रता चौहान एवं डॉ सुधांशु अग्रवाल शामिल हैं, जो अनुसंधान एवं शैक्षणिक कार्यक्रमों को दिशा देंगे।

इस अवसर पर डॉ अलोक अग्रवाल, डॉ एमएस जोहरी , डॉ अनुपम साहनी , डॉ अखिलेश श्रोती एवं डॉ अरुण सहित कई वरिष्ठ चिकित्सकों की गरिमामयी उपस्थिति रही, जिसने आयोजन की महत्ता को और बढ़ाया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button