रीवा lश्याम शाह मेडिकल कॉलेज के सभागार में सामान्य सभा की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में डिप्टी सीएम राजेन्द्र शुक्ला, डीएमई, सांसद जनार्दन मिश्रा और मऊगंज विधायक प्रदीप पटेल के अलावा अन्य सदस्य मौजूद थे।
बैठक में काम करने वाले ठैकेदारों के भुगतान का मुद्दा उठा। पीडब्लूडी ई एंड एम के इंजीनियर विनोद तिवारी ने कहा कि काम कराने के बाद डीन राशि का भुगतान नहीं करते। इस पर पहले तो डीन ने आनाकानी की। फिर जब घिरे तो उन्होंने स्वीकार किया कि इसमें लापरवाही हुई है। इसके बाद ईएंडएम का ही बिजली मेंटीनेंस आदि का ठेकेदारेां का 1 करोड़ तक का भुगतान लंबित होने की भी जानकारी सामने आ गई। इसमें भी डीन की लापरवाही सामने आई। इसका जवाब डीन नहीं दे पाए। इसी बात पर डिप्टी सीएम ने डीन को फटकार लगाई। उन्होंने कहा कि यदि आप किसी ठेकेदार से काम कराते हैं, तो उनका भुगतान भी करें। किसी भी काम का भुगतान लंबित नहीं रहना चाहिए। डीन के भुगतान लंबित रखने की मंशा पर भी सवाल उठाए गए।उन्होंने कहा कि इस लंबित भुगतान से लग रहा है कि आपकी मंशा ठीक नहीं है। इसके अलावा डीएमई डॉ अरुणा कुमार भी नाराज हुईं।
उन्होंने कहा कि यदि कॉलेज के पास ठेकेदारों को भुगतान के लिए बजट नहीं है तो वह बजट स्वीकृत करने के लिए तैयार हैं। उनके पास कभी बजट से जुड़ी फाइल भेजी ही नहीं गई। डिमांड तक नहीं हुई। वह तो आनलाइन ही भुगतान कर देती है। इसी बात पर डीन डॉ सुनील अग्रवाल को जमकर फटकार लगी।
आयुष्मान की राशि भी नहीं वितरित की गई
इसके अलावा आयुष्मान प्रोत्साहन राशि भी सालों से वितरण के लिए पेडिंग हैं। इसका भी मुद्दा बैठक में उठा। इसका जवाब भी डीन नहीं दे पाएं। आयुष्मान की राशि का कुछ हिस्सा डॉक्टरों व स्टाफ को प्रोत्साहन के रूप में दिया जाता है। यह राशि महीनों से डंप है। इसका वितरण नहंी किया गया। इस पर भी डिप्टी सीएम ने फटकार लगाई। जल्द से जल्द प्रोत्साहन राशि के वितरण के निर्देश जारी किए गए।
Back to top button