जबलपुरदेशभोपालमध्य प्रदेशराज्य

नीता अंबानी को ‘ह्यूमैनिटेरियन अवॉर्ड’, 40 हजार बच्चों के बीच दिया प्रेरणादायक संदेश

Nita Ambani receives 'Humanitarian Award', gives inspirational message to 40,000 children

नीता अंबानी को ‘ह्यूमैनिटेरियन अवॉर्ड’, 40 हजार बच्चों के बीच दिया प्रेरणादायक संदेश

जबलपुर, यश भारत।देश की जानी-मानी समाजसेवी और रिलायंस फाउंडेशन की संस्थापक नीता अंबानी को कलिंगा इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंसेज द्वारा प्रतिष्ठित ‘ह्यूमैनिटेरियन अवॉर्ड’ से सम्मानित किया गया। यह सम्मान एक भव्य समारोह में दिया गया, जहां स्टेडियम में करीब 40 हजार आदिवासी बच्चों की मौजूदगी ने कार्यक्रम को खास बना दिया।

कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने गर्मजोशी से स्वागत किया। उनकी खुशियों भरी तालियां, उत्साह और रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने पूरे माहौल को यादगार बना दिया। यह पल न केवल सम्मान का था, बल्कि समाज के प्रति समर्पण और प्रेरणा का भी प्रतीक बन गया।

अपने संबोधन में नीता अंबानी ने बच्चों को एक भावुक और प्रेरणादायक संदेश दिया। उन्होंने कहा कि बेटियां किसी भी क्षेत्र में बेटों से कम नहीं हैं और वे हर वो मुकाम हासिल कर सकती हैं, जो लड़के कर सकते हैं। उन्होंने एक समावेशी, समान और समृद्ध भारत के निर्माण का सपना भी साझा किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button