मध्य प्रदेशराज्य

NH-44 पर भीषण सड़क हादसा : आयशर और कंटेनर की भिड़ंत में चालक केबिन में ही बुरी तरह फंस गया

सागर यश भारत (संभागीय ब्यूरो)/ जिले के सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत बम्होरी बीका के पास नेशनल हाईवे-44 पर रफ्तार का कहर देखने को मिला। यहाँ एक तेज रफ्तार आयशर ट्रक और कंटेनर के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि आयशर ट्रक के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए और चालक केबिन में ही बुरी तरह फंस गया।

केबिन में फंसा रहा चालक, स्थानीय लोगों ने दिखाया साहस

हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। ट्रक का चालक केबिन में इस कदर दब गया था कि उसका बाहर निकलना नामुमकिन लग रहा था। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए कड़ी मशक्कत के बाद घायल चालक को सुरक्षित बाहर निकाला। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों वाहनों की गति काफी अधिक थी, जिसके कारण यह भीषण भिड़ंत हुई।

घटना की सूचना मिलते ही सिविल लाइन थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुँची। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित किया और 108 एम्बुलेंस की मदद से गंभीर रूप से घायल चालक को सागर जिला अस्पताल पहुँचाया, जहाँ उसका उपचार जारी है। हादसे के चलते NH-44 पर कुछ समय के लिए यातायात बाधित रहा, जिसे पुलिस ने क्रेन की मदद से वाहन हटवाकर सुचारू कराया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button