भोपालमध्य प्रदेश

डीजीपी ने की पुलिस भर्ती प्रक्रिया की समीक्षा

डीजीपी ने की पुलिस भर्ती प्रक्रिया की समीक्षा

भोपाल, यशभरत। प्रदेश में हाल ही में संपन्न पुलिस भर्ती प्रक्रिया की समीक्षा के लिए पुलिस महानिदेशक श्री कैलाश मकवाणा ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ विस्तृत बैठक की। बैठक में भर्ती प्रक्रिया को और अधिक पारदर्शी, निष्पक्ष और व्यवस्थित बनाने पर विशेष जोर दिया गया। अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि भविष्य में भी भर्ती प्रक्रिया के प्रत्येक चरण में निर्धारित मानकों का सख्ती से पालन सुनिश्चित किया जाए। बैठक में अभ्यर्थियों की सुविधा, परीक्षा केंद्रों तक पहुंच, और प्रक्रिया की सुगमता जैसे विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। भर्ती के दौरान अभ्यर्थियों की पहचान सुनिश्चित करने के लिए उन्नत तकनीकों का उपयोग किया गया, जिसमें बायोमेट्रिक पहचान, चेहरे की पहचान और दस्तावेजों का गहन सत्यापन शामिल था। साथ ही पूरी प्रक्रिया का डिजिटल अभिलेख भी सुरक्षित रखा गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button