मध्य प्रदेशराज्य

ऐसे होगा मरीजों का इलाज : शासकीय अस्पताल में ना इंजेक्शन हैं ना प्लास्टर सामग्री, प्रभारी डॉक्टर बोले – डिमांड दर्ज कराई है

Table of Contents

गाडरवारा। शासकीय अस्पताल में लगातार मरीज टेटनस इंजेक्शन व प्लास्टर सामग्री की अनुपलब्धता के चलते बाहर से इंजेक्शन व पट्टी कॉटन प्लास्टर सामग्री खरीद कर लानी पड़ रही है जिससे पीड़ित मरीजों को खासी असुविधा का सामना करना पड़ता है lअनेक बार मरीज अकेला होता है ऐसे में वह स्वयं बाहर जाकर कैसे यह सब लाये यह बड़ा सवाल हैl तथा शासकीय महकमा इन सामग्रियो की उपलब्धता क्या सिर्फ कागजों में होरही है यह जनचर्चा है ?

वही इस मामले में शासकीय अस्पताल प्रभारी डॉ उपेंद्र वस्तकार का कहना है कि हम कुछ सामग्री इमरजेंसी के लिए स्टॉक किये हुए रहते है एवं हमने जिला मुख्यालय में डिमांड दर्ज कराई है जल्द ही अनुपलब्ध सामग्री आजायेगी लेकिन जनता का सवाल सिर्फ जस का तस यही बना है कि गाडरवारा अस्पताल में जनता को राहत कब मिलेगीl बढ़ती गर्मी में पर्ची कटवाने के लिए आज भी मरीजो के परिजन तपती धूप में घण्टों लाईन में लगे रहते है जबकि लाखो की राशि से बना तीन सेड शोभा की सुपारी बना हुआ हैl

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button