मध्य प्रदेशराज्य

अग्निकांड : कलकत्ता फ्लॉवर के गोदाम में भीषण आग, फायर ब्रिगेड मौके पर जुटी

Table of Contents

सतना lशहर में सोमवार दोपहर उस वक्त हड़कंप मच गया जब नगर निगम के पास स्थित कलकत्ता फ्लॉवर के गोदाम में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरे गोदाम को अपनी चपेट में ले लिया और इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

बताया जा रहा है कि यह गोदाम नगर निगम के बगल में आवासीय इलाके के पास संचालित किया जा रहा था। आग लगते ही आसपास के लोगों ने धुएं और लपटों को देखकर तुरंत फायर ब्रिगेड और पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं और आग पर काबू पाने के लिए लगातार प्रयास जारी है। गोदाम में रखे सामान के कारण आग तेजी से फैल गई, जिससे आग बुझाने में काफी मशक्कत करनी पड़ रही है।

घटना के बाद आसपास के रहवासी भी घरों से बाहर निकल आए और बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है, लेकिन आशंका जताई जा रही है कि शॉर्ट सर्किट की वजह से यह हादसा हुआ हो सकता है।

प्रशासन और फायर ब्रिगेड की टीम स्थिति को नियंत्रित करने में जुटी हुई है। आग पर पूरी तरह काबू पाने के बाद ही नुकसान का सही आंकलन सामने आ सकेगा। फिलहाल राहत की बात यह है कि इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button