इंदौरजबलपुरदेशमध्य प्रदेशमुंबई

पत्नी की हत्या कर बेटे को वीडियो कॉल पर दिखाई लाश

मुंबई, यश भारत

पत्नी की हत्या कर बेटे को वीडियो कॉल पर दिखाई लाश

मुंबई, यश भारत मुंबई के धारावी इलाके से एक बेहद चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जिसमें 58 वर्षीय एक कबाड़ व्यवसायी ने अपनी पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी। आरोपी को संदेह था कि उसकी पत्नी उस पर जादू-टोना कर रही है। हत्या करने के बाद उसने अपने बेटे को व्हॉट्सऐप वीडियो कॉल करके अपनी पत्नी की खून से लथपथ लाश दिखाई और अपना अपराध स्वीकार कर लिया।

आरोपी की पहचान अमृत मेघा सोलंकी (58) के रूप में हुई है, जो अपनी पत्नी सूरजबेन सोलंकी (52) के साथ धारावी कोलीवाड़ा स्थित जांबा पास्कल चॉल में रहता था। यह घटना दो दिन पहले दोपहर करीब 2:30 बजे की बताई जा रही है।

पुलिस के अनुसार, अमृत ने पहले अपनी पत्नी के सिर पर पानी की बोतल से हमला किया, जिससे उसका सिर फट गया। इसके बाद उसने कंबल से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी।

मृतका के बेटे शिवराम सोलंकी (33) ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में बताया गया है कि उसका पिता पिछले तीन वर्षों से उसकी मां को प्रताड़ित कर रहा था। आरोपी को शक था कि उसकी पत्नी और बच्चे मिलकर उस पर जादू-टोना कर रहे हैं। धारावी पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button