टीटी नगर स्टेडियम में शुरू हुआ दो दिवसीय फिट इंडिया कार्निवल

टीटी नगर स्टेडियम में शुरू हुआ दो दिवसीय फिट इंडिया कार्निवल
भोपाल, यश भारत । सहकारिता, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने शनिवार को टीटी नगर स्टेडियम में स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया की भोपाल शाखा द्वारा आयोजित दो दिवसीय फिट इंडिया कार्निवल का शुभारंभ किया। कार्यक्रम की शुरुआत पारंपरिक खेल मलखंभ और सांस्कृतिक नृत्य प्रस्तुतियों के साथ हुई।
इस अवसर पर मंत्री विश्वास सारंग ने कहा कि स्वस्थ शरीर और स्वस्थ मन ही किसी व्यक्ति, समाज और राष्ट्र की सबसे बड़ी पूंजी हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू किया गया फिट इंडिया मूवमेंट अब जनआंदोलन का रूप ले चुका है, जिससे लोग फिटनेस को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बना रहे हैं।
उन्होंने बताया कि प्रदेश में खेल और फिटनेस को बढ़ावा देने के लिए खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा खेलो एमपी यूथ गेम्स, हर विधानसभा में खेल परिसर, पार्थ योजना, फिट इंडिया क्लब और युवा प्रेरक अभियान जैसी योजनाएं संचालित की जा रही हैं।







