भोपाल

तलैया क्षेत्र में पुलिस कमिश्नर का जनसंवाद, नागरिकों की समस्याएं सुनीं 

तलैया क्षेत्र में पुलिस कमिश्नर का जनसंवाद, नागरिकों की समस्याएं सुनीं
भोपाल, यश भारत । पुलिस कमिश्नर संजय कुमार ने तलैया थाना क्षेत्र में भ्रमण कर नागरिकों से संवाद किया और उनकी समस्याएं सुनकर संबंधित अधिकारियों को त्वरित निराकरण के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने नागरिकों से साइबर ठगी से बचाव के प्रति जागरूक रहने, यातायात नियमों का पालन करने और मादक पदार्थों की तस्करी रोकने में पुलिस का सहयोग करने की अपील की। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को हेलमेट और सीट बेल्ट के नियमित उपयोग की शपथ भी दिलाई गई। संवाद के दौरान स्थानीय नागरिकों ने इफ्तारी के समय क्षेत्र में पुलिस व्यवस्था बढ़ाने का सुझाव दिया। वहीं कई लोगों ने शहर में पुलिस की कार्यप्रणाली और व्यवस्था की सराहना भी की। पुलिस कमिश्नर ने रहवासियों से अपील की कि किसी भी संदिग्ध या अवैध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके। उन्होंने कहा कि जनसहभागिता से ही सुरक्षित और जागरूक शहर का निर्माण संभव है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button