मध्य प्रदेशराज्य

शादीशुदा होने का सच छिपाकर युवती की आबरू से खेलने वाला ‘धोखेबाज’ गिरफ्तार: 5 महीने से फरार आरोपी को मोती नगर पुलिस ने दमोह से दबोचा

Table of Contents

सागर यश भारत (संभागीय ब्यूरो)/ शादी का झांसा देकर युवती का दैहिक शोषण करने वाले एक शातिर अपराधी को मोती नगर पुलिस ने सलाखों के पीछे पहुँचा दिया है। आरोपी, जो पहले से ही शादीशुदा था, युवती को प्रेम जाल में फंसाकर पिछले 5 महीनों से गिरफ्तारी से बचने के लिए लुका-छिपी का खेल खेल रहा था। थाना प्रभारी जसवंत सिंह के नेतृत्व में गठित टीम ने सटीक घेराबंदी करते हुए आरोपी को दमोह से गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है।

शादी का झांसा और फिर हवस का शिकार

मोती नगर थाना क्षेत्र की रहने वाली पीड़िता ने पुलिस को अपनी आपबीती सुनाते हुए बताया था कि आरोपी ने उसे शादी का सपना दिखाकर जाल में फंसाया और लगातार उसका शारीरिक शोषण किया। विश्वासघात की पराकाष्ठा तब हुई जब युवती को पता चला कि आरोपी पहले से ही विवाहित है। जब पीड़िता ने विरोध किया, तो आरोपी उसे छोड़कर फरार हो गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना मोती नगर में दुष्कर्म की विभिन्न धाराओं के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया था।

फरार आरोपी की तलाश के लिए थाना प्रभारी जसवंत सिंह ने पुलिस की एक विशेष टीम को सक्रिय किया था। टी आई ने मामले की फाइल खुलते ही तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर तंत्र को मजबूत किया। उनके कुशल मार्गदर्शन में टीम ने आरोपी के हर संभावित ठिकाने पर दबिश दी। जब पुख्ता सूचना मिली कि आरोपी दमोह में अपनी पहचान छिपाकर रह रहा है, तो थाना प्रभारी ने तत्काल टीम रवाना कर उसे घेराबंदी कर दबोच लिया।

थाना प्रभारी जसवंत सिंह की इस त्वरित और प्रभावी कार्रवाई से क्षेत्र में अपराधियों के हौसले पस्त हैं। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहाँ से उसे जेल भेज दिया गया है। थाना प्रभारी का स्पष्ट संदेश है कि थाना मोती नगर क्षेत्र में महिलाओं के विरुद्ध अपराध करने वाले किसी भी शख्स को बख्शा नहीं जाएगा, चाहे वह कितनी ही दूर क्यों न भाग जाए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button