देश
जारी है सीएम का बरही प्रवास…बड़ा तालाब के सौंदर्यीकरण कार्य का शुभारंभ किया मुख्यमंत्री ने, 50 लाख की लागत से होगा कार्य

कटनी, यशभारत। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने जलगंगा संवर्धन अभियान के तहत बरही के बड़ा तालाब के सौंदर्यीकरण कार्य का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने यहां भगवान शंकर की पूजा अर्चना कर पुष्प माला अर्पित किया।इस दौरान खजुराहो सांसद वीडी शर्मा, कलेक्टर आशीष तिवारी, बरही के नगर पंचायत अध्यक्ष पियूष अग्रवाल सहित अन्य जनप्रतिनिधियों और विभागीय अधिकारियों की मौजूदगी रही। उल्लेखनीय है कि बड़ा तालाब का सौंदर्यीकरण और गहरीकरण कार्य करीब 50 लाख रुपए की लागत से किया जायेगा।







