भोपालमध्य प्रदेश

नेशनल लोक अदालत में हुआ मामलों का निराकरण

नेशनल लोक अदालत में हुआ मामलों का निराकरण

भोपाल, यश भारत। राजधानी भोपाल के जिला न्यायालय भोपाल में 14 मार्च को वर्ष की पहली राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा आयोजित नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया गया। लोक अदालत के दौरान पूरे जिले में कुल 60 खंडपीठों का गठन किया गया, जहां बड़ी संख्या में लंबित मामलों का आपसी सहमति और समझौते के आधार पर निराकरण किया गया। इस दौरान न्यायालय परिसर में पक्षकारों की भारी भीड़ देखी गई। लोक अदालत के माध्यम से बैंक ऋण, बिजली बिल, मोटर दुर्घटना दावा, पारिवारिक विवाद सहित विभिन्न प्रकार के प्रकरणों का त्वरित निपटारा किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button