भोपालमध्य प्रदेश

जवाहर चौक में मेट्रो के कंपन से गिरे 5 दुकानों के छज्जे, मची अफरातफरी

जवाहर चौक में मेट्रो के कंपन से गिरे 5 दुकानों के छज्जे, मची अफरातफरी

जर्जर बिल्डिंग और मेट्रो निर्माण की खुदाई ने बढ़ाई चिंता, व्यापारियों में भारी आक्रोश

भोपाल, यशभारत। राजधानी के व्यस्ततम व्यावसायिक क्षेत्र जवाहर चौक में शुक्रवार को एक बड़ा हादसा होते-होते बचा। यहाँ नगर निगम द्वारा निर्मित लगभग 40 साल पुरानी दुकानों के छज्जे अचानक भरभराकर गिर गए। छज्जों के साथ छत का करीब 25 प्रतिशत हिस्सा भी नीचे आ गिरा। मलबे के गिरने की आवाज इतनी तेज थी कि इलाके में ‘ब्लास्ट’ जैसा शोर सुनाई दिया, जिससे दुकानदारों और राहगीरों में भगदड़ मच गई।
मेट्रो निर्माण और जर्जर ढांचा बना कारण
स्थानीय व्यापारियों का आरोप है कि जवाहर चौक इलाके में चल रहे मेट्रो प्रोजेक्ट के कारण जमीन में लगातार भारी कंपन होता है। पिलर खड़ा करने के लिए की जा रही खुदाई और मशीनों के शोर से दुकानों की नींव हिल रही है। व्यापारियों के अनुसार, दुकानें पहले से ही जर्जर थीं और मेट्रो के काम ने रही-सही कसर पूरी कर दी। जिन दुकानों को नुकसान पहुँचा है, उनमें फोटो फ्रेमिंग, कपड़ा, स्पोर्ट्स और ऑटोमोबाइल की दुकानें शामिल हैं।
व्यापारियों का कहना की हमने कई बार नगर निगम को इन दुकानों की जर्जर हालत के बारे में सूचित किया था, लेकिन प्रशासन ने इसे गंभीरता से नहीं लिया। आज गनीमत रही कि दुकानों के बाहर ग्राहक नहीं थे, वरना कई जानें जा सकती थीं।
विधायक और पार्षद ने लिया जायजा
हादसे की खबर मिलते ही क्षेत्रीय विधायक भगवानदास सबनानी और पार्षद जगदीश यादव मौके पर पहुँचे। उन्होंने प्रभावित व्यापारियों से बात की और मलबे का मुआयना किया। विधायक ने नगर निगम के अधिकारियों को तत्काल मौके पर बुलाकर दुकानों की मरम्मत और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने के कड़े निर्देश दिए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button