सागर यश भारत (संभागीय ब्यूरो)/ नई दिल्ली के उत्तम नगर में होली के दौरान निर्दोष युवक तरुण खटीक की निर्मम हत्या के विरोध में आज सागर के समस्त 360 गोत्रीय खटीक समाज में भारी आक्रोश देखा गया। समाज के सैकड़ों वरिष्ठ जनों एवं युवाओं ने एकत्रित होकर महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू के नाम एक ज्ञापन जिला कलेक्टर कार्यालय में सिटी मजिस्ट्रेट श्री अमन मिश्रा को सौंपा।
ज्ञापन के माध्यम से खटीक समाज ने दिल्ली की हृदय विदारक घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए बताया कि बच्चों द्वारा रंग डालने जैसी मामूली बात पर एक विशेष समुदाय के लोगों द्वारा तरुण खटीक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। समाज ने महामहिम से मांग की है कि इस हत्याकांड की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में समय सीमा के भीतर की जाए और सभी मुख्य दोषियों को फांसी की सजा दिलाई जाए। साथ ही, इस जघन्य अपराध में प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग करने वाले अन्य आरोपियों पर भी कठोरतम कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
आर्थिक सहायता एवं सरकारी नौकरी की अपील
समाज ने पीड़ित परिवार के प्रति सहानुभूति व्यक्त करते हुए शासन से मांग की है कि पीड़ित परिवार को उचित आर्थिक सहायता प्रदान की जाए एवं परिवार के एक सदस्य को योग्यतानुसार शासकीय नौकरी दी जाए, ताकि पीड़ित परिवार का भविष्य सुरक्षित हो सके।
इस अवसर पर खटीक समाज के वरिष्ठ जन, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में युवा उपस्थित रहे। ज्ञापन सौंपने वालों में मुख्य रूप से अरविंद तोमर, हरेंद्र खटीक, धर्मेंद्र खटीक, पार्षद विशाल खटीक, पार्षद जितेंद्र खटीक, पार्षद मुकेश तोमर, महेंद्र खटीक, शैलेंद्र तोमर, अवधेश तोमर, कुलदीप खटीक, देवेंद्र चौधरी, धर्मेंद्र खटीक, महेंद्र तोमर, रवि भोजक, राजू आबिद, डॉ. मोनू तोमर, किशोरी लाल खटीक, रवि शंकर खटीक, दीपक घनघोरिया, धर्मेंद्र तोमर, संतोष खटीक, राजू खटीक, विशाल तोमर, सुनील तोमर, शुभम तोमर, आदित्य तोमर, सुनील खटीक, मदन खटीक, संजय खटीक, राजेश तोमर, संजीव तोमर, पंकज तोमर, राजकुमार खटीक, रामसागर तोमर, पवन खटीक, मिथुन खटीक, राजुल खटीक, मनोज खटीक, बलवंत खटीक, सचिन खटीक, महेश खटीक, राकेश खटीक, प्रशांत खटीक, विवेक खटीक, अंकित खटीक, आयुष खटीक, निखिल खटीक, रविंद्र भूरे खटीक, रोशन खटीक, हर्ष तोमर, शिवम खटीक, देवेंद्र खटीक, दीपांशु तोमर, आशीष खटीक, श्रीकांत खटीक, संतोष खटीक, ऋषि खटीक, अंकित खटीक, रितेश खटीक एवं अभिनय तोमर सहित सैकड़ों वरिष्ठ समाजजन उपस्थित थे।