भोपालमध्य प्रदेश

MP में कल से 8 हजार जूनियर डॉक्टर हड़ताल पर, OPD और ऑपरेशन रहेंगे बंद

MP में कल से 8 हजार जूनियर डॉक्टर हड़ताल पर, OPD और ऑपरेशन रहेंगे बंद

भोपाल, यश भारत। मध्यप्रदेश के सरकारी मेडिकल कॉलेजों में स्वास्थ्य व्यवस्थाएं सोमवार से पटरी से उतर सकती हैं। प्रदेश के करीब 8 हजार जूनियर डॉक्टरों (JUDA) ने सोमवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने का ऐलान कर दिया है। डॉक्टरों की इस चेतावनी के बाद प्रदेश भर के सरकारी अस्पतालों में ओपीडी (OPD) सेवाएं पूरी तरह ठप रहेंगी और पहले से तय सामान्य ऑपरेशन (Elective Surgeries) भी टाल दिए जाएंगे।

स्टाइपेंड संशोधन लागू न होने से आक्रोश

जूनियर डॉक्टरों की मुख्य नाराजगी स्टाइपेंड में बढ़ोतरी को लेकर है। डॉक्टरों का आरोप है कि सरकार ने 1 अप्रैल 2025 से संशोधित स्टाइपेंड लागू करने का वादा किया था, लेकिन अभी तक इसके आदेश जारी नहीं किए गए हैं। पिछले तीन दिनों से डॉक्टर काली पट्टी बांधकर विरोध दर्ज करा रहे थे, लेकिन सुनवाई न होने पर अब उन्होंने काम बंद करने का फैसला लिया है।

रविवार को निकला जस्टिस मार्च

हड़ताल के समर्थन में रविवार को प्रदेशभर के डॉक्टरों ने सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन किया। राजधानी भोपाल के गांधी मेडिकल कॉलेज (GMC) में एक बड़ी रैली निकाली गई और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी हुई। डॉक्टरों का कहना है कि वे बार-बार प्रशासन को अल्टीमेटम दे चुके हैं, लेकिन आश्वासन के अलावा कुछ नहीं मिला।

मरीजों पर पड़ेगा सीधा असर

सोमवार सुबह से शुरू हो रही इस हड़ताल का सबसे ज्यादा असर आम मरीजों पर पड़ेगा। सुबह से ही ओपीडी में मरीजों को परामर्श मिलना बंद हो जाएगा। सरकारी अस्पतालों में होने वाले रूटीन ऑपरेशन टाल दिए जाएंगे। जूनियर डॉक्टरों ने स्पष्ट किया है कि फिलहाल केवल इमरजेंसी और कैजुअलिटी में ही सेवाएं दी जाएंगी, ताकि गंभीर मरीजों की जान पर न बन आए।

सरकार को चेतावनी

जूडा (JUDA) पदाधिकारियों का कहना है कि यदि सरकार ने तत्काल लिखित आदेश जारी नहीं किए, तो यह आंदोलन आने वाले दिनों में और भी उग्र रूप ले सकता है। फिलहाल, स्वास्थ्य विभाग और चिकित्सा शिक्षा विभाग के अधिकारी स्थिति को संभालने के लिए बीच का रास्ता निकालने की कोशिश मेंजुटे है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button