कटनीमध्य प्रदेश

खेत के पास मिला अधेड़ का शव, पुलिस ने की शिनाख्त, लकड़ी बेचकर जीवन-यापन करता था मृतक

शाहनगर, यशभारत। शाहनगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत बोरी चौकी के पास महेवा गांव में खेत के पास मिले अधेड़ के शव की पहचान हो गई है। मृतक की पहचान 50 वर्षीय लटोरी आदिवासी निवासी महेवा के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार लटोरी आदिवासी के परिवार में एक लडक़ा और एक लडक़ी है। लडक़ी की शादी हो चुकी है, जबकि लडक़ा करौंदी में अपने मामा के यहां रहता है। बताया जाता है कि लटोरी आदिवासी महेवा में लकड़ी बेचकर अपना जीवन यापन करता था। बताया जा रहा है कि महेवा में बलिराम पटेल के खेत में लहर तालाब के पास उनका शव मिला था, जिसके पास लकड़ी का गट्ठर भी पड़ा हुआ था। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। फिलहाल पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को सीएचसी शाहनगर के शव विच्छेदन गृह में रखवा दिया है। शव का पोस्टमार्टम रविवार को किया गया, जिसके बाद मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा।
आगे में झुलसने से मासूम बच्ची की मौत, युवक की अस्पताल लाते समय गई जान
एनकेजे थाना क्षेत्र के अंतर्गत पिछले 24 घंटों में दो अलग-अलग घटनाओं में एक मासूम बच्ची और एक युवक की मृत्यु के मामले सामने आए हैं। पुलिस ने दोनों मामलों में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। एनकेजे थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम कटंगीकला में 4 वर्षीय मासूम बच्ची बेबी पिता गोविन्द कोरी की इलाज के दौरान मौत हो गई। बताया जाता है कि बच्ची आग की चपेट में आने से गंभीर रूप से झुलस गई थी, जिसके बाद उसे उपचार हेतु भर्ती कराया गया था। पुलिस ने मर्ग दर्ज किया है। एक अन्य मामले में छोटी खिरहनी निवासी 28 वर्षीय युवक दीपक कुमार कोल पिता राजू कोल को कल दोपहर जिला अस्पताल लाया गया था। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर एनकेजे पुलिस ने मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुराने मकान में फांसी लगाकर की प्रौढ़ ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट बरामद किया पुलिस ने
स्लीमनाबाद थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम देवरी में शनिवार दोपहर एक हृदयविदारक घटना सामने आई है। यहां 45 वर्षीय एक व्यक्ति ने अपने पुराने सूने मकान में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस को मृतक की जेब से एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसके आधार पर जांच शुरू कर दी गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम देवरी निवासी 45 वर्षीय राजकुमार गुप्ता पिता बद्री प्रसाद गुप्ता शनिवार दोपहर अपने पुराने घर के पटौहा परछी में गए थे। काफी देर तक वापस न लौटने और संदेह होने पर जब परिजनों ने वहां जाकर देखा तो राजकुमार का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। घटना की सूचना मिलते ही स्लीमनाबाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतारकर पंचनामा तैयार किया। तलाशी के दौरान मृतक की जेब से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है, जिसमें आत्महत्या के कारणों का उल्लेख किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button