देश

अर्जुन तेंदुलकर और सानिया चंडोक शादी के बंधन में बंधे, सितारों से सजा समारोह

बॉलीवुड और उद्योग जगत की भी रही मौजूदगी

मुंबई,यशभारत। महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर ने गुरुवार को मुंबई के महालक्ष्मी रेस कोर्स में सानिया चंडोक के साथ सात फेरे लेकर वैवाहिक जीवन की शुरुआत की। भव्य समारोह में क्रिकेट, बॉलीवुड और उद्योग जगत की कई नामी हस्तियां शामिल हुईं, जिससे यह साल 2026 के सबसे चर्चित सामाजिक आयोजनों में से एक बन गया।

शादी समारोह में कई पूर्व और वर्तमान क्रिकेटर पहुंचे। इनमें रवि शास्त्री,युवराज सिंह, हरभजन सिंह,जहीर खान,इरफान खान, यूसुफ पठान और अजीत आगरकर जैसे दिग्गज शामिल रहे।

बॉलीवुड और उद्योग जगत की भी रही मौजूदगी

Screenshot 20260305 165307 Chrome

शादी समारोह में बॉलीवुड के कई बड़े सितारे भी पहुंचे। शाहरुख खान,अमिताभ बच्चन और आमिर खान सहित कई फिल्मी हस्तियों ने नवविवाहित जोड़े को शुभकामनाएं दीं। इसके अलावा उद्योगपति मुकेश अंबानी का परिवार भी समारोह में शामिल हुआ। अभिनेता आमिर खान लाल कुर्ते में समारोह में पहुंचे और उन्होंने मीडिया के सामने हाथ जोड़कर अभिवादन किया। आमिर इस कार्यक्रम में अकेले ही शामिल हुए और नवदंपती को आशीर्वाद दिया।

नई पारी की शुरुआत

Screenshot 20260305 165203 Chrome

भव्य और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ संपन्न हुए इस समारोह में परिवार और करीबी लोगों की मौजूदगी में अर्जुन तेंदुलकर और सानिया चंडोक ने जीवनभर साथ निभाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर सचिन तेंदुलकर परिवार बेहद भावुक और खुश नजर आया। क्रिकेट जगत के उभरते खिलाड़ी अर्जुन तेंदुलकर के लिए यह दिन उनकी निजी जिंदगी की नई पारी की शुरुआत के रूप में यादगार बन गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button