सतनाl सतना में नाबालिग बालिका के अपहरण और दुष्कर्म के एक आरोपी को गोवा से गिरफ्तार किया है। जबकि नाबालिक बालिका को कर्नाटक से दस्तयाब कर दिया गया हैl
बताया जा रहा है कि पीड़िता के परिजनों ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया था कि उनकी नाबालिग बेटी खेत जाने की बात कहकर घर से निकली थी, लेकिन वापस नहीं लौटी।
परिजनों की शिकायत के आधार पर पुलिस ने खोजबीन शुरू की। जांच के दौरान, बालिका को गुंजी, कर्नाटक से बरामद किया गया। पीड़िता के बयानों के आधार पर मामले में दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट की धाराएं जोड़ी गईं।
आरोपी की तलाश की शुरू की गई। पुलिस ने आरोपी दीपांशु 19 वर्ष, निवासी ग्राम बरेठिया, थाना नागौद को गोवा से गिरफ्तार कर लिया।
Back to top button