मध्य प्रदेशराज्य

कटनी, श्योपुर, जबलपुर ग्रामीण एवं बड़वानी में संगठन विस्तार : 57 विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस ने कीं मंडलम एवं 88 नगर अध्यक्षों की नियुक्तियां

Table of Contents

मध्य प्रदेशl मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी के निर्देशानुसार संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक सशक्त एवं सक्रिय बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए आज कटनी शहर, श्योपुर, जबलपुर ग्रामीण एवं बड़वानी जिलों में जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया। साथ ही 57 विधानसभा क्षेत्र में मंडलम अध्यक्ष एवं 88 नगर अध्यक्षों की नियुक्तियां भी घोषित की गईं।

Screenshot 20260302

Screenshot 20260302

Screenshot 20260302

संगठन महासचिव डॉ. संजय कामले ने जानकारी देते हुए बताया कि संगठन सृजन अभियान के अंतर्गत यह नियुक्तियां पूरी पारदर्शिता और संगठनात्मक मानकों के अनुरूप की गई हैं। इन नियुक्तियों का उद्देश्य पार्टी की विचारधारा को बूथ स्तर तक प्रभावी ढंग से पहुंचाना तथा आगामी राजनीतिक एवं संगठनात्मक कार्यक्रमों को गति प्रदान करना है।

Screenshot 20260302

डॉ. कामले ने कहा कि कांग्रेस पार्टी का लक्ष्य है कि प्रत्येक मंडलम एवं नगर स्तर पर सक्रिय, समर्पित और जनहित के प्रति प्रतिबद्ध कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी देकर संगठन को मजबूती प्रदान की जाए। नव नियुक्त पदाधिकारियों से अपेक्षा की गई है कि वे जनता की समस्याओं को प्राथमिकता दें और प्रदेश कांग्रेस के कार्यक्रमों को गांव-गांव एवं वार्ड-वार्ड तक पहुंचाएं।

Screenshot 20260302

उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि इन नियुक्तियों से संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी और प्रदेश में कांग्रेस की जनाधार विस्तार की रणनीति को मजबूती प्राप्त होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button