मध्य प्रदेशराज्य

डंपर की टक्कर से युवक की मौत : रेत खदान में हेल्पर के तौर पर काम करता था, परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल

Table of Contents

 मंडला l बम्हनी बंजर थाना क्षेत्र में एक सड़क हादसे में 19 साल के युवक की मौत हो गई। यह घटना बरबसपुर गांव स्थित रेत खदान के पास हुई। मृतक की पहचान सिवनी जिले के धनोरा निवासी देव शाह मरकाम (19) के रूप में हुई है। देव शाह बरबसपुर की रेत खदान में मशीन हेल्पर के तौर पर कार्यरत था।  ड्यूटी खत्म होने के बाद वह अपने ठिकाने की ओर लौट रहा था, तभी खदान क्षेत्र में एक डंपर ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल घायल युवक को बम्हनी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां प्राथमिक जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

बम्हनी थाना प्रभारी अरुण प्रताप भदौरिया ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और डंपर को जब्त कर लिया गया है। पुलिस ने डंपर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button