दमोह। जिले के नोहटा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम पटी (कुलुआ) में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहाँ एक 6-7 वर्षीय मासूम बच्चे की निर्मम हत्या कर दी गई है। इस घटना के बाद से पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है l
अस्पताल पहुँचने से पहले थमी सांसें
प्राप्त जानकारी के अनुसार, घटना के तुरंत बाद परिजन आनन-फानन में घायल बच्चे को लेकर जिला चिकित्सालय पहुँचे। परिजनों को उम्मीद थी कि मासूम की जान बच जाएगी, लेकिन अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस सक्रिय हो गई है। और मामले की गंभीरता को देखते हुए टीम गठित कर दी गई थी
अधिकारियों का कहना है: “मामला दर्ज कर लिया गया है और पुलिस की टीमें आरोपी के संभावित ठिकानों पर दबिश दी हैं और आरोपी को बांदकपुर चौकी अंतर्गत मुरारी गांव में पुलिस ने पकड़ा हैं lहत्या की क्या वजह थी वह पुलिस जांच के बाद ही पता चलेगाl
Back to top button