कटनीमध्य प्रदेश

विजयराघवगढ़ में यातायात व्यवस्था बदतर, अंदरूनी मार्गों से गुजर रहे भारी वाहन, हर पल सता रहा हादसे का खतरा, लोगों ने जताया आक्रोश

विजयराघवगढ़, यशभारत। नगर परिषद क्षेत्र में संयुक्त तहसील मुख्यालय के समस्त विभागों के मुख्यालय स्थित है, साथ ही सिविल न्यायालय, ट्रेजरी ऑफिस, रजिस्ट्रार कार्यालय तहसील चिकित्सालय शासकीय महाविद्यालय संदीपनि विद्यालय मॉडल हाई स्कूल कन्या हाई स्कूल सहित अशासकीय विद्यालय भी स्थित है, जहां ग्रामीण क्षेत्र से हजारों लोगों का आवागमन प्रतिदिन होता है। नगर के बीचों बीच मुख्य मार्ग में ही व्यापार का केंद्र बिंदु भी स्थित है, जहां से दिन भर हजारों वाहनों की आवाजाही होती है। लगभग एक वर्ष से वार्ड क्रमांक 3 एवं 5 के बीचों बीच वार्ड की गली से वाहनों की आवाजाही के निर्देश दिए गए हैं, किंतु वार्डों की गली की स्थिति वर्तमान में बद से बत्तर हो चुकी है। गंदे पानी की नाली नाले का रूप धारण किये है, जहां वार्ड वासियों का जीना मुश्किल हो रहा है
मॉडल रोड बना चार पहिया वाहन स्टैंड
नगर के वार्ड क्रमांक 7, 8, 9, 10 के अंतर्गत विगत वर्षों निर्मित मॉडल रोड, जो जन सुविधा के अंतर्गत सौंदर्यीकरण को ध्यान में रखते हुए सर्व सुविधायुक्त नगर में यातायात व्यवस्था सुदृढ़ बनाने हेतु करोड़ों रुपए की लागत से रोड का निर्माण कराया गया था, ताकि नगर में यातायात की व्यवस्था सुविधायुक्त रहे, किंतु इन दिनों नियमों के विपरीत बिना रोकटोक वार्डवासियों के निजी वाहन चार पहिया एवं लोडर मॉडल रोड की सुंदरता बढ़ा रहे हैं। क्या मजाल की इन मॉडल रोड में खड़े होने वाली निजी वाहनों को अलग करने की कार्यवाही की जा सके इतना ही नहीं इन वाहनों के बिना तौर तरीके खड़े रहने से दो पहिया वाहन तक के आने-जाने में परेशानी हो रही है।
अंधा मोड में नो एंट्री
मुख्य मार्ग को सुरक्षित रखने अंधा मोड़ में नो एंट्री लगाई गई है, ताकि आजाद चौक से होते हुए 5 और 3 वार्ड की गली से करीतलाई मार्ग पर समस्त वाहन निकल सके वार्ड की गली होने के कारण सडक़ की भार क्षमता कम होने से अंधा मोड़ से वार्ड क्रमांक 3 और 5 के मध्य बनी गली की स्थिति खराब हो चुकी हैं नाली नाले का रूप धारण कर ली है इसके बावजूद भी 40 टन तक सैकड़ों भारी वाहन एवं यात्री बसों का आवागमन इसी रास्ते से होता है जिसके कारण वार्ड वासियों का जीना मुश्किल हो रहा है। दो पहिया वाहन भारी वाहनों के कारण नाली में समा जाते हैं कभी भी कोई अप्रिय दुर्घटना का अंदेशा बना रहता है नागरिकों की प्रशासन से जनापेक्षा है कि जन हित को ध्यान में रखकर उक्त सडक़ की जांच कर शीघ्र बनाने निर्देश किए जाए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button