कटनीमध्य प्रदेश

मोबाइल टावर लगाने के नाम पर साढ़े 4 लाख की धोखाधड़ी, माधवनगर पुलिस ने दर्ज की एफआईआर, मामले की जांच शुरू

कटनी, यशभारत। माधवनगर पुलिस ने मोबाइल टावर लगाने के नाम पर साढ़े 4 लाख रूपए की धोखाधड़ी करने पर मामला दर्ज किया है। पुलिस ने बताया कि मनोहर नैनवानी पिता पोहूराम नैनवानी निवासी हेमू कालोनी वार्ड ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि 7836819539 मोबाइल नंबर से उसके पास मोबाइल टावर लगाने के लिए फोन आया। जिस पर वह तैयार हो गया। मनोहर नैनवानी ने मोबाइल टावर लगाने के लिए 4 लाख 50 रूपये भी दिए। कुछ दिन बाद उन्हें अपने साथ हुई धोखाधड़ी का आभास हुआ। जिस पर पुलिस ने रिपोर्ट पर धारा 318(4) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया है। इसी तरह कोतवाली पुलिस ने राधेश्याम यादव पिता राजपत यादव निवासी नदी पार राममनोहर लोहिया वार्ड की रिपोर्ट पर प्रेमवती साहू, शिव कुमार साहू के विरूद्ध धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button