इंदौरग्वालियरजबलपुरदेशभोपालमध्य प्रदेशराज्य

शादी का झांसा देकर ननद की लूटी अस्मत

एफआईआर दर्ज, आरोपित गिरफ्तार

शादी का झांसा देकर ननद की लूटी अस्मत

एफआईआर दर्ज, आरोपित गिरफ्तार

जबलपुर, यशभारत । बरगी थाना क्षेत्र में शादी का झांसा देकर युवक ननद की आबरू लूटता रहा। जब युवती ने शादी के लिए दबाव बनाया तो वे अपने वादे से मुकर गया जिसे बाद पीड़िता ने रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।
टीआई नीलेश दोहरे ने बताया कि 22 वर्षीय युवती ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसके भाई की शादी करीब 4 साल पहले हिन्दू रीति रिवाज से रानी दुर्गावती समाधी पिपरिया खुर्द की रहने वाली युवती साथ हुई थी। भाई की ससूराल रानी दुर्गावती समाधी पिपरिया खुर्द होने से उसका वहां आना जाना होता था एवं भाई का साला अंकित बरकड़े
पिता गौरीशंकर बरकड़े का भी इसके घर ग्राम धाधरा में आना जाना होता था जिसके चलते उसकी दोस्ती अंकित बरकड़े से उसके घर ग्राम धाधरा में हुई थी। इसके बाद अंकित बरकड़े ने उसे प्रेम जाल में फंसा लिया दोनों के बीच बातचीत होने लगी। अंकित ने शादी का प्रलोभन देकर कई बार उसके साथ शारीरिक संबंध बनाये। जब उसने शादी के लिए दबाव बनाया तो वे वादे से मुकर गया। जिसके बाद अब पीड़िता थाने पहुंची और पुलिस को पूरे मामले से अवगत कराया। जिसके बाद पुलिस ने दुष्कर्म का प्रकरण दर्ज कर आरोपित अंकित बरकडे पिता स्व. गोरीशंकर बरकडे 29 वर्ष निवासी ग्राम रानी दुर्गावती समाधी पिपरिया खुर्द चौकी बरगी नगर बरगी को गिरफ्तार कर लिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button