इंदौरकटनीग्वालियरजबलपुरदेशभोपालमध्य प्रदेशराज्य

25 साल बाद खुला 40 करोड़ का ‘न्यू मित्र मंडल’ घोटाला: EOW की FIR,

 कई पदाधिकारी घेरे में

25 साल बाद खुला 40 करोड़ का ‘न्यू मित्र मंडल’ घोटाला: EOW की FIR,

 कई पदाधिकारी घेरे में

जबलपुर , यश भारत । आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ, भोपाल ने न्यू मित्र मंडल गृह निर्माण सहकारी संस्था, भोपाल में करोड़ों रुपये के जमीन घोटाले का खुलासा करते हुए FIR दर्ज की है। शिकायत के बाद हुई जांच में सामने आया कि संस्था के पदाधिकारियों ने मिलीभगत कर मूल सदस्यों के भूखंड गैर-सदस्यों को बेच दिए।

संस्था ने वर्ष 2004 में केवल 45 प्लॉट की स्वीकृति होने के बावजूद अवैध रूप से कई नए सदस्य जोड़ दिए। वर्ष 2023 में नक्शे में बदलाव कर रिहायशी भूखंडों को व्यावसायिक दर्शाकर ऊंची कीमत पर बेचा गया। 28 रजिस्ट्रियों में बाजार मूल्य छिपाकर कम कीमत दिखाने से संस्था को लगभग 9 करोड़ और शासन को 4–5 करोड़ रुपये के राजस्व का नुकसान हुआ।

मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 61(2), 316(2) और 318(4) के तहत 17 नामजद सहित अन्य के खिलाफ FIR क्रमांक 36/26 दर्ज की गई है। जांच जारी है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button