इंदौरग्वालियरजबलपुरदेशभोपालमध्य प्रदेशराज्य

‘साल के अंत तक आर्थिक रूप से सशक्त होगी एसटी’ -प्रताप सरनाईक

बेड़े में शामिल होंगी 8,300 नई बसें, बढ़ेगी आय घटेगा घाटा

‘साल के अंत तक आर्थिक रूप से सशक्त होगी एसटी’ -प्रताप सरनाईक

बेड़े में शामिल होंगी 8,300 नई बसें, बढ़ेगी आय घटेगा घाटा

मुंबई, यश भारत। आर्थिक दबाव और रोजाना होने वाले घाटे से जूझ रही महाराष्ट्र की राज्य परिवहन सेवा को जल्द बड़ी राहत मिलने वाली है। राज्य के परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक ने विश्वास जताया है कि इस वर्ष के अंत तक महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम (एसटी) आर्थिक रूप से मजबूत स्थिति में पहुंच जाएगा। इसके लिए सरकार ने बसों की कमी दूर करने का बड़ा फैसला लेते हुए इस साल 8,300 नई बसें बेड़े में शामिल करने की योजना बनाई है।
मंत्री सरनाईक ने कहा कि बसों की संख्या बढ़ने से यात्रियों की संख्या बढ़ेगी और यात्रियों के बढ़ने से निगम की आय स्वतः बढ़ेगी। फिलहाल, एसटी रोजाना 1 से 1.5 करोड़ रुपये के घाटे का सामना कर रही है।

कोरोना से पहले बेहतर स्थिति, बाद में गिरावट

कोरोना महामारी से पहले एसटी के पास 18 से 19 हजार बसें थीं और प्रतिदिन लगभग 66 लाख यात्री यात्रा करते थे। लेकिन महामारी और कर्मचारियों की लंबी हड़ताल के कारण पिछले कुछ वर्षों में नई बसों की खरीद रुक गई। 2024 के अंत तक बसों की संख्या घटकर लगभग 12,600 रह गई।
महिलाओं को टिकट में 50 प्रतिशत छूट और 75 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों को मुफ्त यात्रा सुविधा मिलने के बाद यात्रियों की संख्या फिर बढ़ने लगी है। वर्तमान में प्रतिदिन करीब 50 लाख यात्री एसटी से सफर कर रहे हैं।

8,300 बसों की बड़ी विस्तार योजना

पहले चरण में 8,300 बसें शामिल की जाएंगी, जिनमें 3,000 आधुनिक 55-सीटर ‘3×2’ बसें मार्च से चरणबद्ध तरीके से आएंगी। इन बसों को ‘राजमाता जिजाऊ साहेब’ नाम दिया जाएगा और इन्हें व्यस्त शहरों के बीच चलाया जाएगा। इसके अलावा 5,000 साधारण बसें, 100 मिडी बसें दुर्गम व आदिवासी क्षेत्रों के लिए तथा 200 अत्याधुनिक बसें निजी परिवहन से प्रतिस्पर्धा के लिए खरीदी जाएंगी।

घाटा कम करने पर जोर

फिलहाल, एसटी का दैनिक खर्च 34-35 करोड़ रुपये है, जबकि आय लगभग 33 करोड़ रुपये है। मंत्री सरनाईक ने कहा कि एसटी केवल व्यवसाय नहीं, बल्कि आम जनता की जीवनरेखा है। नई बसों के आने से आय बढ़ेगी और खर्च-आय का संतुलन बनाकर निगम को आर्थिक रूप से स्थिर किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button