देश

ट्वेंटी ट्वेन्टी वर्ल्ड कप : नेपाल ने स्कॉटलैंड को 7 विकेट से हराया, दोनों टीमें विश्वकप से पहले ही बाहर

नई दिल्ली। दीपेंद्र सिंह ऐरी के तूफानी अर्धशतक की बदौलत नेपाल क्रिकेट टीम ने स्‍कॉटलैंड को 7 विकेट से हराकर टी20 विश्‍व कप 2026 में पहली बार जीत का स्‍वाद चखा है। हालांकि, नेपाल टीम पहले ही सुपर-8 की दौड़ से बाहर हो गई थी। वहीं स्‍कॉटलैंड टीम भी पहले ही एलिमिनेट हो चुकी थी। टॉस हारकर पहले बल्‍लेबाजी करने उतरी स्‍कॉटलैंड ने 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 170 रन बनाए थे। 171 रनों के टारगेट को नेपाल ने 4 गेंद पहले ही 3 विकेट खोकर चेज कर लिया। दीपेंद्र सिंह ऐरी को प्‍लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
पहले बल्‍लेबाजी करने उतरी स्‍कॉटलैंड टीम की शुरुआत दमदार रही। माइकल जोन्स और जॉर्ज मुन्से के बीच 60 गेंदों पर 80 रनों की साझेदारी हुई। 10वें ओवर की आखिरी गेंद पर मुन्‍से (27) आउट हुए। 16वें ओवर में स्‍कॉटलैंड को 2 झटके लगे। माइकल जोन्स ने 45 गेंदों का सामना किया और 71 रन बनाए। वहीं ब्रैंडन मैकमुलेन 25 के स्‍कोर पर कॉट एंड बोल्‍ड हुए। कप्‍तान रिची बेरिंगटन ने 10 रन की पारी खेली। इसके अलावा कोई भी बल्‍लेबाज कुछ खास नहीं कर पाया।
नेपाल को कुशल भुरटेल और आसिफ शेख की ओपनिंग जोड़ी ने दमदार शुरुआत दी। दोनों ने मिलकर 55 गेंदों पर 74 रन जोड़े। कुशल फिफ्टी से चूक गए और उन्‍होंने 35 गेंदों पर 43 रन बनाए। शेख ने 2 छक्‍कों की मदद से 27 गेंदों पर 33 रन की पारी खेली।
कप्‍तान रोहित ने 16 रनों का योगदान दिया। इसके बाद दीपेंद्र सिंह ऐरी और गुलसन झा ने कोई विकेट नहीं गिरने दिया। दोनों ने 36 गेंदों पर 73 रन जड़कर नेपाल को जीत दिला दी। दीपेंद्र ने 23 गेंदों पर नाबाद 50 रन बनाए। इस दौरान नेपाल के बल्‍लेबाज ने 4 चौके और 3 छक्‍के लगाए। वहीं गुलसन ने 24* रन की पारी खेली

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button