जेल भेजा गया दुष्कृत्य का आरोपी, पीडि़त महिला की रिपोर्ट पर रैपुरा पुलिस ने किया गिरफ्तार

रैपुरा, यशभारत। रैपुरा पुलिस ने दुष्कृत्य के एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। थाना प्रभारी रैपुरा श्रीमति स्मिता सिंह बघेल ने बताया कि 13 फरवरी को पीडि़ता द्वारा रैपुरा थाने में आकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि आरोपी के द्वारा उसके साथ जबरदस्ती दुष्कृत किया गया है, जिसकी सूचना पर रैपुरा थाने मामला पंजीबद्ध किया गया था। प्रकरण महिला संबंधी एवं गंभीर प्रकृति का होने से पन्ना एसपी निवेदिता नायडू, एएसपी वंदना सिंह एवं एसडीओपी पवई श्रीमती भावना दांगी द्वारा थाना प्रभारी रैपुरा स्मिता सिंह बघेल को तत्परता से कार्यवाही करने हेतु आदेशित किया गया था, जिसके पालन में एसडीओपी पवई श्रीमती भावना दांगी के नेतृत्व में एक टीम गठित कर आरोपी को 15 फरवरी को गिरफ्तार किया गया है, जिसका मेडिकल परीक्षण होने के उपरांत माननीय न्यायालय के आदेश से आरोपी को जिला जेल पन्ना भेज गया है । कार्यवाही में एसडीओपी पवई श्रीमती भावना दांगी, थाना प्रभारी रैपुरा उप निरीक्षक स्मिता सिंह बघेल, महिला प्रधान आरक्षक चांदनी जैन, प्रधान आरक्षक अश्विनी, आरक्षक अतुल, द्वारिका, महेश, राहुल, अभिषेक की महत्वपूर्ण भूमिका रही।







