इंदौरग्वालियरजबलपुरदेशभोपालमध्य प्रदेशराज्य

बॉलीवुड पर गैंगवार का साया ,लॉरेंस के बाद अब गोल्डी बराड की धमकी

अभिनेत्री हिमांशी खुराना को मिली 10 करोड़ की धमकी

बॉलीवुड पर गैंगवार का साया ,लॉरेंस के बाद अब गोल्डी बराड की धमकी

अभिनेत्री हिमांशी खुराना को मिली 10 करोड़ की धमकी

 जबलपुर,यश भारत। मनोरंजन जगत पर अपराध जगत की छाया एक बार फिर गहराती नजर आ रही है। लॉरेंस बिश्नोई गिरोह अभी पूरी तरह बॉलीवुड पर अपनी पकड़ मजबूत भी नहीं कर पाया था कि अब गोल्डी बराड़ और रोहित गोदारा से जुड़े अपराधियों ने फिल्म जगत में दखल बढ़ाना शुरू कर दिया है।
ताजा मामले में पंजाबी फिल्मों की अभिनेत्री हिमांशी खुराना को गैंगस्टर जीशान अख्तर द्वारा धमकी दिए जाने की सनसनीखेज जानकारी सामने आई है। बताया जा रहा है कि उनसे 10 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी गई है। धमकी भरे संदेश में गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी भी दी गई है।
सूत्रों के अनुसार, जीशान अख्तर का नाम चर्चित बाबा सिद्दीकी हत्याकांड मामले में वांछित आरोपियों में शामिल बताया जाता है। वर्तमान में वह गोल्डी बराड़ और रोहित गोदारा से जुड़े गिरोह के साथ सक्रिय बताया जा रहा है। अपराध जगत में गोल्डी बराड़ को कभी लॉरेंस बिश्नोई का प्रमुख सहयोगी और शूटर नेटवर्क संचालक माना जाता था, लेकिन अब दोनों गुटों के बीच प्रतिस्पर्धा और वर्चस्व की लड़ाई की चर्चा तेज है।
गौरतलब है कि हिमांशी खुराना ने चर्चित पंजाबी फिल्म ‘सड्डा हक’ में मुख्य भूमिका निभाई थी और वह संगीत तथा मॉडलिंग क्षेत्र में भी सक्रिय हैं। उन्हें मिली धमकी ने फिल्म उद्योग की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
मुंबई पुलिस और संबंधित एजेंसियों द्वारा मामले की जांच की संभावना जताई जा रही है। हाल के समय में फिल्म उद्योग से जुड़े कलाकारों और निर्माताओं को धमकियां मिलने की घटनाओं ने सुरक्षा एजेंसियों की चिंता बढ़ा दी है।
विशेषज्ञों का मानना है कि यदि समय रहते कठोर कार्रवाई नहीं की गई तो अपराधी गिरोहों की फिल्म उद्योग में घुसपैठ बढ़ सकती है, जिससे कलाकारों की सुरक्षा और निवेश दोनों पर खतरा मंडरा सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button