भोपालमध्य प्रदेश

एमपी नगर के होटल आर्चमीनार की टंकी में मिला कर्मचारी का शव

एमपी नगर के होटल आर्चमीनार की टंकी में मिला कर्मचारी का शव

भोपाल, यशभारत। राजधानी के पॉश इलाके एमपी नगर में स्थित होटल आर्चमीनार में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब वहां की पानी की टंकी में एक बुजुर्ग कर्मचारी का शव तैरता हुआ मिला। मृतक की पहचान 60 वर्षीय अशोक रजक के रूप में हुई है, जो पिछले दो दशकों से इसी होटल में कार्यरत थे।

पुलिस की शुरुआती जांच में यह बात सामने आई है कि अशोक रजक होटल की छत पर स्थित पानी की टंकी के पास कपड़े धो रहे थे। आशंका जताई जा रही है कि इसी दौरान उनका संतुलन बिगड़ा और वे सीधे गहरे पानी में जा गिरे। उम्रदराज होने के कारण वे खुद को संभाल नहीं पाए और डूबने से उनकी मौत हो गई।

20 सल पुराना भरोसा, चंद मिनटों में खत्म
मृतक अशोक रजक बजरिया क्षेत्र के निवासी थे। होटल प्रबंधन और स्टाफ ने बताया कि वे पिछले 20 सालों से पूरी निष्ठा के साथ यहाँ काम कर रहे थे। इतने पुराने कर्मचारी की अचानक मौत से होटल स्टाफ में शोक की लहर है।
घटना की सूचना मिलते ही एमपी नगर थाना पुलिस मौके पर पहुँची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने फिलहाल मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, प्रथम दृष्टया यह दुर्घटना का मामला लग रहा है, लेकिन हम पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतज़ार कर रहे हैं ताकि मौत के सही कारणों का पता चल सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button