कटनीमध्य प्रदेश

चाकूबाजी के आरोपी पुलिस की गिरफ्त में, भेजे गए जेल, गाटर घाट में हुई थी चाकूबाजी की वारदात

कटनी, यशभारत। कोतवाली पुलिस ने गाटरघाट मैदान में चाकूबाजी की घटना को अंजाम देने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। 8 फरवरी को गाटरघाट स्थित खाली मैदान के पास मदन मोहन चौबे वार्ड निवासी शुभांशु तिवारी के साथ गाली गलौज करते हुए चाकूबाजी की घटना घटित हुई थी। इस हिंसक घटना को गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी कोतवाली राखी पाण्डेय के नेतृत्व में टीम गठित कर आरोपियों की तलाश शुरू की गई। पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए अनमोल चौहान पिता राजाराम चौहान निवासी- मरही माता मंदिर के पास एवं लकी उर्फ पीयूष पाल पिता एलीसा पाल निवासी मरही माता मंदिर के पास को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए दोनों आरोपियों को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहाँ से न्यायालय के आदेशानुसार उन्हें जेल दाखिल कर दिया गया है। भविष्य में अपराध की पुनरावृत्ति न हो, इसके लिए आरोपियों के विरुद्ध कड़ी प्रतिबंधात्मक कार्यवाही भी सुनिश्चित की गई है। थाना प्रभारी राखी पाण्डेय द्वारा बताया गया कि पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में क्षेत्र के गुंडे-बदमाशों और अपराधिक तत्वों को चिन्हित किया जा रहा है। यदि प्रतिबंधात्मक कार्यवाही के बाद भी कोई व्यक्ति अपराध में संलिप्त पाया जाता है, तो उसके विरुद्ध कठोरतम कानूनी कदम उठाए जाएंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button