भोपालमध्य प्रदेश

2500 का इनामी और 21 वारदातों को अंजाम देने वाला अड़ीबाज पुलिस के हत्थे

2500 का इनामी और 21 वारदातों को अंजाम देने वाला अड़ीबाज पुलिस के हत्थे

​टीटी नगर पुलिस ने अटल पथ पर घेराबंदी कर दबोचा, 6 माह से था फरार, भेजा गया जेल

​भोपाल, यशभारत। राजधानी की टीटी नगर थाना पुलिस ने अड़ीबाजी और रंगदारी के मामले में फरार चल रहे 2500 रुपये के इनामी बदमाश भारत उर्फ बब्बू बाथम को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है। आरोपी के खिलाफ शहर के विभिन्न थानों में हत्या के प्रयास और अड़ीबाजी जैसे कुल 21 संगीन मामले दर्ज हैं। वह पिछले 6 महीनों से पुलिस को चकमा दे रहा था।

पुलिस के अनुसार, अपराधों पर अंकुश लगाने और फरार आरोपियों की धरपकड़ के लिए वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर विशेष टीम गठित की गई थी। सोमवार (09 फरवरी) को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि इनामी बदमाश भारत उर्फ बब्बू अटल पथ रोड पर देखा गया है। सूचना मिलते ही टीटी नगर थाना प्रभारी निरीक्षक गौरव सिंह दौहर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी। पुलिस को देखते ही आरोपी ने भागने का प्रयास किया, लेकिन टीम ने घेराबंदी कर उसे दबोच लिया।

गिरफ्तार आरोपी भारत उर्फ बब्बू (26 वर्ष), रोशनपुरा का निवासी है। वह टीटी नगर थाने के विभिन्न धाराओं के तहत वांछित था। इसकी गिरफ्तारी की गंभीरता को देखते हुए पुलिस उपायुक्त (जोन-1) ने आरोपी पर 2500 रुपये का नकद इनाम घोषित कर रखा था। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहाँ से उसे न्यायिक हिरासत में केंद्रीय जेल भोपाल भेज दिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button