इंदौरग्वालियरजबलपुरदेशभोपालमध्य प्रदेशराज्य

बारात में डांस करते समय दो पक्ष भिड़े,  आधा दर्जन घायल

पुलिस ने बताया कि किशन लाल काछी 

बारात में डांस करते समय दो पक्ष भिड़े,  आधा दर्जन घायल

जबलपुर। मझौली थाना अंतर्गत पड़वार में बीती रात बारात में डांस करते समय दो पक्ष भिड़ गए। देखते ही देखते दो पक्षों ने एक-दूसरे पर चाकू डंडे से हमला कर दिया। जिसमें
आधा दर्जन लोग घायल हो गए।
पुलिस ने बताया कि किशन लाल काछी
40 वर्ष निवासी ग्राम खितौला पड़वार ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसके चाचा की लड़की की शादी थी बारात बड़खेरा गोसलपुर से आई थी बारात घर के पास पहॅुची उसके परिवार के लड़के पवन  कुमार काछी , मगन काछी, अरूण काछी एंव अतुल काछी शादी में डीजे में डांस कर रहे थे वह एवं उसका भाई विष्णु प्रसाद वहीं डीजे के पास खडे थे रात लगभग 9-30 बजे बारात में आये दीपक पटेल एवं दीपक के साथी उसके भतीजे पवन से शराब पीने के लिये पैसों की मांग करने लगे, पवन ने पैसे देने से मना किया तो दीपक पटेल ने चाकू से उसके भतीजे पवन कुमार पर हमला करने हुआ तो उसके भाई विष्ण प्रसाद ने दीपक पटेल को रोका, दीपक पटेल ने चाकू से हमलाकर उसके भाई विष्णु प्रसाद के सिर में चोट पहुॅचा दी वह एंव  अन्य लोग बीच बचाव करने लगे तो दीपक पटेल के साथी सजल जैन, कपिल पटेल, साहिल पटेल, अपने पास रखे चाकू  निकालकर मारने लगे, उसी समय दीपक पटेल के अन्य साथी नितिन पटेल, दीपक दाहिया, रतिराम पटैल भी आकर हम लोगों के साथ मारपीट करने लगे, मारपीट से उसके सिर, भतीजे पवन को कमर, भतीजे मगन काछी के हाथ, अतुल काछी के चेहरे माथे में चोटें आईं। मोहल्ले के लोगों  ने बीच बचाव किये तो सभी जान से मारने की धमकी देते हुये भाग गये। वहीं नितिन पटेल  22 वर्ष निवासी शाहीनाका के पीछे फूल सागर टिकरा  संजीवनीनगर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसके बड़े पापा के लड़के अज्जू पटेल की शादी थी बारात बड़खेरा गोसलपुर से खितौला पड़वार गयी थी जैसे ही बारात लगी वह तथा उसके रिश्तेदार शादी में डीजे में डंास करने गये डांस करते समय वधु पक्ष के दीपक कुशवाहा का धक्का लग गया तो दीपक  कुशवाहा उसके साथ गाली गलोज करने लगा, उसने गालियां देने से मना तभी वधु पक्ष के सचिन कुशवाहा, दिलीप कुशवाहा, अमन कुशवाहा डंडे लेकर आये एवं डंडे से उसके एवं उसके भाई साहिल पटेल के साथ मारपीट करने लगे, उसका दोस्त सजल जैन बीच बचाव करने आया तो अरूण कुशवाहा, मगन कुशवाहा ने सजल जैन के साथ हाथ मुक्कों से मारपीट करने लगे मारपीट से उसके सिर हाथ, साहिल केा चेहरे एवं सिर तथा सजल जैन केा मंुह, पीठ में चोट आई मारपीट कर सभी  जान से मारने की धमकी देते हुये भाग गये।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button