मंडला lथाना बम्हनी क्षेत्र अंतर्गत मंगलसूत्र लूट के प्रकरण में बम्हनी पुलिस द्वारा त्वरित विवेचना करते हुए 3आरोपी महिलाओं को गिरफ्तार कर लूटा गया मंगलसूत्र बरामद करने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की गई है।
प्रार्थिया सुमन्त्रा मरावी, पिता शैलकुमार मरावी, उम्र 40 वर्ष, निवासी जैदेपुर द्वारा थाना बम्हनी में एक हस्तलिखित आवेदन प्रस्तुत किया गया, जिसमें बताया गया कि तीन अज्ञात महिलाओं द्वारा उनका मंगलसूत्र लूट लिया गया है, जिनमें से एक महिला को वह अपने साथ थाना लेकर आई हैं। आवेदन के आधार पर प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।पुलिस विवेचना के दौरान प्रकरण में आरोपी महिला आरती मरकाम (गिरी) से पूछताछ कर मेमोरेंडम कथन लिया गया, जिसमें उसने अपराध स्वीकार किया। मेमोरेंडम कथन के आधार पर आरोपिया को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पुलिस रिमाण्ड हेतु पेश किया गया। प्रकरण में अन्य आरोपी अंजली उर्फ शुभो गिरी एवं पूनम गिरी की तलाश पतासाजी की गई, जो ग्राम सिमरिया रेलवे स्टेशन के पास अपने डेरे में मिलीं। दोनों से पृथक-पृथक पूछताछ में उन्होंने बताया कि बम्हनी बस स्टैण्ड से एक महिला का पीछा कर उसे पकड़ा गया, जिसके पश्चात आरती मरकाम द्वारा महिला का मंगलसूत्र खींचकर निकाल लिया गया, जिसे वे लेकर मौके से फरार हो गईं।
पुलिस द्वारा दोनों आरोपियाओं को मौके से गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लूटा गया मंगलसूत्र बरामद किया गया। सभी आरोपियाओं को माननीय न्यायालय में पेश किया गया है गिरफ्तार आरोपियां आरती मरकाम (गिरी), पति विष्णु मरकाम, उम्र 24 वर्ष, निवासी कैपी, थाना अम्बिकापुर, जिला अम्बिकापुर (छत्तीसगढ़),अंजली उर्फ शुभो गिरी, बलरामपुर, छत्तीसगढ़,पूनम गिरी, बलरामपुर, छत्तीसगढ़
पुलिस टीम थाना प्रभारी बम्हनी उनि अरुण भदौरिया, उनि अशोक राणा, उनि किरण भट्टी, सउनि रामकृष्ण बघेल, प्र.आर. इंदर राजपूत, धीरज नाग, सचिन यादव, सुशीला मरावी, श्रद्धा चौहान, गायत्री सैयाम, सूर्यचंद बघेल, जय किशन की सराहनीय भूमिका रही।