नहीं रूक रही तस्करी, फिर पकड़ा गया गांजा, गैस चूल्हा के कार्टून, बाल्टी एवं प्लास्टिक की बोतल में छिपाकर लाया जा रहा गांजा, तीन आरोपी गिरफ्तार, 8 किलो अवैध मादक पदार्थ गांजा जब्त

कटनी/पवई, यशभारत। पवई पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ गांजा की तस्करी को रोकने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस ने इस मामले में 3 आरोपियों को तहसील तिराहा के पास से गिरफ्तार किया है। जो अपने पास गैस चूल्हा रखने वाले कार्टून, काले रंग का बैग एवं एक प्लास्टिक की बाल्टी लिये थे, जिसमे अवैध मादक पदार्थ गांजा पाया गया। पुलिस ने आरोरियों के कब्जे से करीब 8 किलो अवैध मादक पदार्थ गांजा बरीामद किया है, जिसकी कीमत करीब 1 लाख 60 हजार रूपये आंकी गई है। पवई थाना प्रभारी सुशील अहिरवार ने बताया कि पुलिस अधीक्षक द्वारा जिले के समस्त थाना प्रभारियों को अवैध मादक पदार्थों की तस्करी, विक्रय उत्पादन एवं भण्डारण में संलिप्त आरोपियों के विरुद्ध सख्त एवं प्रभावी कार्रवाई करने के स्पष्ट निर्देश जारी किए गए हैं। निर्देशों के पालन में मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया था। इसी दौरान थाना प्रभारी को मुखबिरों से गांजा तस्करी की सूचना मिली। पुलिस टीम ने तहसील तिराहा पवई पर पहुंचकर दबिश दी, जहां तीन व्यक्ति तिराहे पर सडक़ किनारे बैठे दिखे, जो अपने पास गैस चूल्हा रखने वाले कार्टून, काले रंग का बैग एवं एक प्लास्टिक की बाल्टी लिये थे। पुलिस ने मौके पर बृजेश पटेल पिता मुन्नी लाल पटेल निवासी ग्राम पठारी थाना बिजावर जिला छतरपुर, महेश पटेल पिता मुन्नी लाल पटेल निवासी पठारी थाना बिजावर जिला छतरपुर एवं सुरेन्द्र सिंह पिता नारायण सिंह ठाकुर निवासी ग्राम ननौरा पोस्ट लखवा थाना पिपट जिला छतरपुर को गिरफ्तार कर उनके सामान की तलाशी लेने पर 8 किलो अवैध मादक पदार्थ गांजा कीमती करीब 1 लाख 60 हजार रुपये का पाया गया। पुलिस ने तीनो आरोपियों को गिरफ्तार कर आरोपियों के विरूद्ध अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है।
इनकी रही सराहनीय भूमिका
पन्ना पुलिस द्वारा विगत 2 माह मे अवैध मादक पदार्थ गांजा की तस्करी के मामले में 8 प्रकरण कायम कर 18 आरोपियो को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से करीब 1 क्विंटल 5 किलो कीमती करीब 17 लाख रुपये का जप्त किया गया है। कार्यवाही में थाना प्रभारी पवई सुशील अहिरवार, एसआई एम एल कोल, एएसआई आनन्द मोहन मिश्रा, विजय गर्ग, प्रधान आरक्षक गणेश सिंह, अंजनी तिवासी, आरक्षक सुशील कोल, भागीरथ, प्रेम एवं पुलिस सायबर सेल टीम पन्ना का सराहनीय योगदान रहा।







