इंदौरग्वालियरजबलपुरदेशभोपालमध्य प्रदेशराज्य

 होटल में एलपीजी सिलेंडर ब्लास्ट, एक ही परिवार के चार पर्यटक समेत पांच घायल

जबलपुर, यश भारत।

Table of Contents

 होटल में एलपीजी सिलेंडर ब्लास्ट, एक ही परिवार के चार पर्यटक समेत पांच घायल

जबलपुर, यश भारत। मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध हिल स्टेशन पचमढ़ी में शनिवार सुबह एक होटल में अचानक हुए धमाके से हड़कंप मच गया। यह घटना पचमढ़ी थाना क्षेत्र के सिनेरिटी होटल में सुबह करीब 8:30 बजे हुई, जहां एलपीजी सिलेंडर में ब्लास्ट हो गया।

इस हादसे में महाराष्ट्र के बुलढाना जिले से आए एक ही परिवार के चार पर्यटक घायल हो गए, जबकि होटल का एक कुक आग में बुरी तरह झुलस गया। सभी घायलों को तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।

धमाका इतना तेज था कि होटल से करीब 20 मीटर दूर स्थित पांडव रिट्रीट तक इसका असर महसूस किया गया। विस्फोट के कारण होटल को भी भारी नुकसान पहुंचा है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। जांच के दौरान होटल से एक कमर्शियल गैस सिलेंडर भी बरामद किया गया है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, सिनेरिटी होटल किराये पर संचालित किया जा रहा था। होटल का मालिक सतपुड़ा टाइगर रिजर्व के सहायक संचालक संजीव शर्मा बताया जा रहा है, जबकि होटल का संचालन कांग्रेस नेता के भाई तुषार जायसवाल द्वारा किराये पर लेकर किया जा रहा था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button