जबलपुर

पुलिस महकमे में फेरबदल, प्रतीक्षा मार्को क्राइम ब्रांच भेजी गईं, नीलेश दोहरे को बरगी थाने की कमान

जबलपुर।पुलिस व्यवस्था को और अधिक मजबूत व प्रभावी बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक द्वारा एक बार फिर प्रशासनिक स्तर पर फेरबदल किया गया है। इसी क्रम में पुलिस लाइन में पदस्थ निरीक्षक प्रतीक्षा मार्को को नई जिम्मेदारी सौंपते हुए क्राइम ब्रांच भेजा गया है।वहीं पुलिस लाइन में पदस्थ निरीक्षक नीलेश दोहरे को बरगी थाना प्रभारी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। दोनों अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नवीन पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button