बैटरी के लालच में चुराया ई-रिक्शा, पुलिस ने 72 घंटे में दबोचा

बैटरी के लालच में चुराया ई-रिक्शा, पुलिस ने 72 घंटे में दबोचा
एक नाबालिग हिरासत में, मुख्य आरोपी भीड़ का फायदा उठाकर फरार
भोपाल, यशभारत। राजधानी के शाहजहाँनाबाद थाना इलाके में सक्रिय वाहन चोरों के खिलाफ पुलिस को सफलता मिली है। पुलिस ने महज तीन दिन पहले चोरी हुए एक ई-रिक्शा को बरामद कर लिया है। शातिर चोर ई-रिक्शा की कीमती बैटरियों को निकालने और उन्हें बेचने की फिराक में थे। मामले में पुलिस ने एक विधि विरुद्ध बालक (नाबालिग) को हिरासत में लिया है, जबकि उसका साथी पुलिस को चकमा देकर भागने में सफल रहा।
चार्जिंग पर लगा था वाहन
मिली जानकारी के अनुसाहर मदर इंडिया कॉलोनी निवासी गुफरान खान ने शिकायत दर्ज कराई थी कि 23 जनवरी की रात उन्होंने अपना ई-रिक्शा घर के बाहर चार्जिंग पर लगाया था। सुबह करीब 7 बजे जब ड्राइवर पहुंचा तो रिक्शा गायब था। पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
थाना प्रभारी उमेश पाल सिंह चौहान ने बताया कि पुलिस ने घचनास्थल के पास लगे कैमरों के फुटेज निकाल कर मुखबिर की सूचना के अधार पर एमपी नगर इलाके से घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ने गये। जिन्हे देख मुख्य. आरोपी भाग गया। वही पुलिस ने पुलिस ने बरामद किया। है। पुलिस ने मौके से रिक्शा जब्त कर साथ मौजूद नाबालिग को पकड़ लिया।







