इंदौरग्वालियरजबलपुरदेशभोपालमध्य प्रदेशराज्य

 क्रिकेट का महादंगल: एक ही दिन भारत-पाकिस्तान के दो-दो महामुकाबले, फैंस को मिलेगा डबल डोज रोमांच

टी20 विश्व कप में इस दिन भिड़ेंगे भारत-पाकिस्तान

 क्रिकेट का महादंगल: एक ही दिन भारत-पाकिस्तान के दो-दो महामुकाबले, फैंस को मिलेगा डबल डोज रोमांच

भारत और पाकिस्तान जब भी क्रिकेट के मैदान पर आमने-सामने होते हैं, तो पूरी दुनिया की नजरें इस महामुकाबले पर टिक जाती हैं। 15 फरवरी को भारत और पाकिस्तान के बीच दो-दो महामुकाबले होने जा रहे हैं। ऐसे में क्रिकेट फैंस के लिए पूरा दिन रोमांच से भरपूर होगा।

भारत और पाकिस्तान की टीम किसी भी खेल में जब आमने-सामने आती हैं, तो रोमांच फैंस के सिर चढ़कर बोलता है। ऐसे में फैंस के लिए खुशखबरी है। अगले महीने यानी फरवरी में फैंस को भारत-पाकिस्तान मैच का डबल डोज मिल सकता है। अब आप सोच रहे होंगे कि एक दिन में भारत-पाकिस्तान के दो-दो मैच कैसे संभव हैं? तो इसका जवाब है- 15 फरवरी को भारत और पाकिस्तान की टीमें क्रिकेट के मैदान पर दो बार आमने-सामने होंगी। ये दो मुकाबले टी20 विश्व कप और राइजिंग स्टार महिला एशिया कप में खेले जाएंगे।

India vs Pakistan face twice on 15th February; T20 World Cup and Womens Rising Star Asia Cup t20 know details

टी20 विश्व कप में इस दिन भिड़ेंगे भारत-पाकिस्तान
पुरुषों के टी20 विश्व कप का आगाज सात फरवरी को होने जा रहा है। भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में होने वाला यह टूर्नामेंट 20 टीमों के बीच खेला जाएगा, जिन्हें चार ग्रुप में बांटा गया है। यह इस टूर्नामेंट का 10वां संस्करण होगा। इनमें सेमीफाइनल और फाइनल समेत कुल 55 मुकाबले खेले जाएंगे। भारत और पाकिस्तान की टीम इस टूर्नामेंट में 15 फरवरी को भिड़ेंगी। यह मुकाबला कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाएगा।

India vs Pakistan face twice on 15th February; T20 World Cup and Womens Rising Star Asia Cup t20 know details

दूसरा मुकाबला कितने बजे से खेला जाएगा?
वहीं, दूसरा मुकाबला राइजिंग स्टार्स महिला एशिया कप में खेला जाएगा। पुरुषों का राइजिंग स्टार्स टूर्नामेंट पहले से होता रहा है, लेकिन महिलाओं का संस्करण पहली बार शुरू होगा। इसके शेड्यूल का एलान हो गया है। राइजिंग स्टार्स महिला एशिया कप फरवरी में ही टी20 प्रारूप में खेला जाएगा। पुरुषों में इंडिया-ए की टीम हिस्सा लेती है और ऐसा ही महिलाओं में भी होगा। इसमें कुछ स्टार महिला खिलाड़ी खेलती हुई दिख सकती हैं।

राइजिंग स्टार्स महिला एशिया कप टी20 टूर्नामेंट थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में खेला जाएगा। इस टूर्नामेंट भारत-ए और पाकिस्तान-ए की महिला टीम भी 15 फरवरी को आमने-सामने आएंगी। यह मैच टी20 विश्व कप (पुरुष) में भारत-पाकिस्तान मुकाबले से पहले खेला जाएगा। टी20 विश्व कप में भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला 15 फरवरी को शाम सात बजे शुरू होगा, वहीं राइजिंग स्टार्स महिला एशिया कप टी20 में भारत-ए और पाकिस्तान-ए की बीच मुकाबला भारतीय समयानुसार 15 फरवरी को दोपहर साढ़े 12 बजे से खेला जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button