गहोई दिवस : उत्साह से निकली भगवान भुवन भास्कर की शोभायात्रा, रंगोली एवं वंदनवार सजाकर किया गया शोभायात्रा का स्वागत

कटनी, यशभारत। मकर संक्राति के अवसर पर श्री सूर्य उपासना एवं सामाजिक समरसता का महापर्व गहोई दिवस आज अपार उत्साह और हर्षोल्लासमय वातावरण में मनाया जा रहा है। इस अवसर पर आज सुबह गहोई समाज द्वारा भगवान भुवन भास्कर की भव्य एवं विशाल शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा जगन्नाथ चौक से शुरू होकर शहर के प्रमुख मार्गों से होती हुई गहोई धर्मशाला पहुंचकर समाप्त हुई। इसके पहले गट्टानी बाड़े के सामने पूजा अर्चना की गई। शोभायात्रा का जगह-जगह स्वागत किया गया। शोभायात्रा के स्वागत के लिए जुलूस मार्ग को रंगोली एवं वंदनवार से सजाया गया था। इस दौरान जगह-जगह शोभायात्रा का स्वागत किया गया। इस अवसर पर डा. अशोक चौदाहा, ओंकार बहरे, उमाशंकर सुहाने, प्रहलाद दास मरेले, पुरषोत्तम सोनी, नारायण दास तीतविरासी, ओमप्रकाश छिरौल्या, ओमप्रकाश टुडहा, बिहारी लाल सोनी, राजा राम महतेले, ओमप्रकाश तपा, रवि कुमार कस्तवार, धर्मदास चौदहा, राजेश बरसैंया, नरेन्द्र चौदहा, कमलेश सुहाने, डॉ हजारी लाल नोगरिया, अशोक सेठिया, दीपक सोनी टंडन, टुड़हा, लता सुहाने, राकेश सुहाने, अनुराग त्रिसोलिया, सुशील बरसैंया, अग्रज लहरिया, चंचल कनकने, पंकज सोनी, संदीप बहरे, प्रकाश बरसेया, प्रकाश बिलैया, कैलाश सोनी, राजकुमार गांधी, श्रीमती सीमा गांधी, अन्यपूर्णा सरावगी सहित सामाजिक बंधुओं एवं महिलाओं की उपस्थिति रही।








