मध्य प्रदेशराज्य

प्रधानमंत्री मोदी की आड़ में 1.12 करोड़ रुपए का ऑनलाइन फ्रॉड : फर्जी आईपीएस ने बुजुर्ग से कहा- मोदी ने भी कहा है कार्रवाई गोपनीय रखें, नहीं तो विदेश भाग जाएंगे आरोपी

Table of Contents

ग्वालियर | ग्वालियर में अब प्रधानमंत्री मोदी के नाम पर बड़ी साइबर फ्रॉड की घटना को अंजाम दिया गया है | तो वही पुलिस की टीम आरोपियों को दबोचने लगातार प्रयास कर रही हैं|

बताया जा रहा है कि 75 वर्षीय रिटायर्ड उप पंजीयक बिहारी लाल गुप्ता को IPS अफसर बनकर 1.12 करोड़ रुपए के ऑनलाइन फ्रॉड किया गया l 

फर्जी आईपीएस अधिकारी ने बुजुर्ग को यह कहते हुए डराया था कि यह मनी लॉन्ड्रिंग केस की कार्रवाई बड़ी गोपनीय है। प्रधानमंत्री मोदी ने भी कहा है यह कार्रवाई गोपनीय रहे और जो मनी लॉन्ड्रिंग कर रहे हैं वह पकड़े जाएं।

यदि आप अपने बच्चों को बताते हैं और यह कार्रवाई लीक हो जाती है तो जो आरोपी हैं वह विदेश भाग जाएंगे। बुजुर्ग को लगा कि बहुत संवेदनशील मामला है। इसलिए उसने किसी से जिक्र नहीं किया। वह ऑनलाइन फ्रॉड करने वालों की बात मानता गया।

अपने SBI के अकाउंट से ठगों के बताए इंडसइंड बैंक के दो, ICICI व यूको बैंक के एक-एक खाते में 1.12 करोड़ रुपए ट्रांसफर कर दिए।

पुलिस को पीड़ित ने बताया कि वीडियो कॉल करने वाला नीरज ठाकुर सुबह 10 बजे से शाम 7 बजे तक कई वीडियो कॉल पर नजर रखता था। वह कहता था कि घर से कहीं भी जाएंगे तो मुझे बताकर जाएंगे। यदि किसी से बातचीत करें तो भी बताएं। आपका मोबाइल हमारी निगरानी में है। उस फर्जी IPS ने ब्रेन वॉश किया कि वह सब कुछ भूल गया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button