मध्य प्रदेशराज्य
ऐसी होगी पढ़ाई : लापरवाही कब तक, साढ़े तीन बजे बंद हो गया माध्यमिक विद्यालय

यशभारत डिंडौरी lडिंडोरी जिले में शिक्षा व्यवस्था चरमराने का महत्वपूर्ण कारण शिक्षकों की लापरवाही है और यह लापरवाही एक बार फिर विकासखंड बजाग के एकीकृत शासकीय माध्यमिक शाला कौंडिया का है जहां गुरूवार के दिन जब कलेक्टर बजाग विकास खंड का विजिट कर रही थी उसि दौरान कौंडिया विद्यालय साढ़े तीन बजे ही बंद हो गया। बच्चों की छुट्टी कर दी गई और ताला लगाकर शिक्षक भी चले गये। बता दें कि अभी शीतकालीन अवकाश पर लगातार 7 दिन की छुट्टी के बाद विद्यालय खुले हैं वहीं दूसरी ओर शासकीय विद्यालय के शिक्षक विद्यार्थी के भविष्य को ताक पर रखकर बंद कर रहे हैं। डिंडोरी जिले में शिक्षा व्यवस्था आखिर कब पटरी पर आयेगी जबकि 2 माह का यह शिक्षा सत्र बचा हुआ है।
इनका कहना है….
मामले की आपके माध्यम से प्राप्त हुई है जांच कर कार्यवाही करेंगे – ए एस मरावी, बीईओ बजाग







