जबलपुरमध्य प्रदेशराज्य
गौर सालीवाड़ा में विश्वकर्मा ट्रेडर्स में लगी भीषण आग,बड़ा हादसा टला, पुलिस और फायर ब्रिगेड ने तत्परता से आग पर पाया काबू

जबलपुर, यशभारत। गौर सालीवाड़ा स्थित विश्वकर्मा ट्रेडर्स में अचानक आग लगने से क्षेत्र में अफरातफरी मच गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने तत्काल फायर ब्रिगेड को जानकारी दी।
फायर ब्रिगेड की टीम ने समय पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। हालांकि इस घटना में विश्वकर्मा ट्रेडर्स की दुकान पूरी तरह जलकर राख हो गई।
पुलिस के अनुसार दुकान में वेल्डिंग कार्य के दौरान निकली चिंगारी पास रखे ज्वलनशील पदार्थ से टकरा गई, जिससे आग भड़क उठी। दुकान के पास ही एक टेंट हाउस और पेट्रोल पंप स्थित है, लेकिन फायर ब्रिगेड की तत्परता से आग वहां तक पहुंचने से पहले ही बुझा दी गई।







